रायपुर प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने वीडियो जारी कर भाजपा पर लगाया अफवाह फैलाने का आरोप, बोले— हम चुनाव लडेंगे और जीतेंगे

Must Read

विकास उपाध्याय ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने यह अफवाह फैलाया है कि वे दिल्ली टिकट वापस करने गए हैं लेकिन यह सच नहीं है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय को टिकट दिया गया है।

विकास उपाध्याय का मुकाबला मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ होगा। इसी बीच विकास उपाध्याय ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने यह अफवाह फैलाया है कि वे दिल्ली टिकट वापस करने गए हैं लेकिन यह सच नहीं है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने एक वीडियो जारी कर भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि भाजपा ने यह अफवाह फैलाया है कि विकास उपाध्याय दिल्ली अपनी टिकट वापस करने गए हैं।

लेकिन ऐसा नहीं है वे एक राज्य के प्रभारी है और मीटिंग में आए हैं, मीटिंग खत्म होने के बाद 12 मार्च को वे रायपुर लौटेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने उन पर फिर विश्वास जताया है इसके लिए मैं आलाकमान का शुक्रिया अदा करता हूं और राजधानी की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

विकास उपाध्याय ने वीडियो जारी कर ट्ववीट में लिखा कि ” लोकसभा प्रत्याशी चुने जाने पर प्रथम बार 12 मार्च को दिल्ली से रायपुर आऊंगा। समस्त कांग्रेस जनों से अपील एवं निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होकर मुझे अपना सहयोग और आशीर्वाद प्रदान करें।’

कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक कल होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 5 लोस सीटों पर नाम तय होगा। बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल होंगे। यहां रायगढ़, कांकेर, सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर के प्रत्याशी के नाम तय होंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img