Narayanpur : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एड़का में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Must Read

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एड़का में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

नारायणपुर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एड़का नारायणपुर में उत्तरा कुमार कश्यप अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव, अंबा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव , हरेंद्र सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के आदेशानुसार विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क विधिक सेवाएं की जानकारी दी गई एवं चंद्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय नारायणपुर के द्वारा शिक्षा का अधिकार ,समानता का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के संबंध में बताया गया हिंदू उत्तराधिकार के अंतर्गत पुत्र एवं पुत्री को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार है के संबंध में विधिक जानकारी दिया गया एवं एवं पी एल वी श्री घासीराम नेताम प्रबंधन कार्यालय नारायणपुर के द्वारा पोक्सो अधिनियम, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 नालसा टोल फ्री नंबर कानूनी सेवाओं के लिए 15100 एवं बच्चों के बच्चों की सहायता के लिए 1098 के संबंध में बताया गया,नालसा की योजना के बारे में बताते हुए नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं उनके सरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना 2015 की जानकारी दी, पी.एल. वी कु.मनीषा माथरा थाना एड़का द्वारा दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम 1961 की जानकारी दी गई, वही पी.एल.वी. कु.अर्चना बघेल आजाक थाना नारायणपुर के द्वारा साइबर क्राइम एवं पी. एल.वी. कु.वर्षा कुमेटी थाना फारसगांव के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई, पी.एल.वी. संदीप भगत थाना झाराघाटी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चलाए गए अभियान आसरा अभियान के बारे में जानकारी दी गई शिविर में उपस्थित शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं समस्त शिक्षिकायें एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।पैरालीगल वालंटियर मनीषा माथरा थाना एड़का नारायणपुर।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img