Narayanpur : कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर भ्रमण में स्कूली बच्चों ने जलवायु तथा मौसम परिवर्तन के बारे में जाना

Must Read

कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर भ्रमण में स्कूली बच्चों ने जलवायु तथा मौसम परिवर्तन के बारे में जाना

नारायणपुर :- जिला मुख्यालय में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय महावीर चौक नारायणपुर कृषि के छात्र-छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत नारायणपुर के समीप स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि से संबंधित भ्रमण कराया गया। जिसमें पुणेंद्र कुमार साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यानिकी ने कृषि से संबंधित जानकारी विभिन्न प्रकार के फलों आम अमरूद पपीता मूंगा ड्रैगन फ्रूट नींबू सीडलेस फलों की ग्राफ्टिंग पोली हाउस में विभिन्न प्रकार के फलों को उगाने के साथ-साथ माइक्रो इरिगेशन सिंचाई की जानकारी प्रदान की गई। इंद्र कुमार कार्यक्रम सहायक ने मुर्गियों के अंडे को सेकने की मशीन से मुर्गी के चूजे कैसे निकालते हैं और साथ-साथ गाय के साहीवाल उन्नत नस्ले तथा दूध उत्पादन मुर्गी पालन में कड़कनाथ, देसी किस्म के बारे में जानकारी दी। मछली पालन केंचुआ खाद मसरूम उत्पादन मशरूम तैयार करने की विधि की जानकारी दी। यू के दीवान विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि मौसम ने नारायणपुर क्षेत्र के जलवायु तथा मौसम परिवर्तन कैसे पता लगाया जाता है इसकी जानकारी दी गई। इस भ्रमण के अवसर पर कृषि व्यावसायिक प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार सेठिया कृषि खिलेंद्र देवांगन राकेश नेताम चुमन लाल भोयर शिव राम पात्र उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img