Narayanpur : छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश से कांग्रेस गायब हो चुकी है-केदार कश्यप,

Must Read

छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश से कांग्रेस गायब हो चुकी है-केदार कश्यप

नारायणपुर :- लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, हिम्मत है तो कांग्रेसी कहें कि किसी एक सीट पर वे जीतेंगे। कांग्रेस नेताओं के तोते उड़ चुके हैं। कांग्रेस मरणासन्न हो चुकी है। अभी वे प्रत्याशी ढूंढ रहे, उसके बाद कार्यकर्ता ढूंढ़ेंगे। फिर वोटर ढूंढ़ना होगा, तब तक चुनाव निकल जाएगा।

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा, भाजपा 365 दिन कार्य करती है। यह लोकतांत्रिक पार्टी है। एक व्यक्ति के कहने पर वाली पार्टी नहीं है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता को चुनौती दे सकता है। हमारी तैयारी पूरी है। लोकसभा का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के लोग कितनी तैयारी में है, नजर आ ही रहा है।
सरकार के भरोसे में अपनी पार्टी को चला रहे थे।

पीसीसी चीफ छत्तीसगढ़ को वनमंत्री केदार कश्यप का दो टूक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अकेले दौरे और बाकी नेताओं की निष्क्रियता को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, दीपक बैज पीसीसी के अध्यक्ष हैं इसलिए जा रहे हैं। लोकसभा के बाद वह भी मिस्टर गायब हो जाएंगे। उनको भी ढूंढना पड़ेगा। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से गायब हो रही है। छत्तीसगढ़ से भी गायब होगी। उनका जो वास्तविक चेहरा है वह सामने आ गया। यह लूटपाट और लोगों को ठगने वाली पार्टी है। इनका अस्तित्व निचले स्तर पर आ गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img