छ.ग. वनरक्षक के 1484 पदों में सीधी भर्ती , तत्काल करें आवेदन

Must Read

CG Forest Guard Recruitment 2024 – सरकारी नौकरी का इन्तजार कर रहे प्रदेश के योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थियों के पास छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक के पदों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है। यदि आप भी फारेस्ट गार्ड के पदों में नौकरी करने के इच्छुक है तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विभिन्न कार्यालयों , वनमंडलों में वनरक्षक के रिक्त 1484 पदों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन की तिथि पूर्व में 20.05.2023 से 11.06.2023 तक निर्धारित की गई थी। पूर्व में आवेदन से वंचित एवं ऐसे आवेदक जिनका आवेदन निरस्त या अपात्र पाया गया था वैसे लोगों से एक बार पुनः 12 जून 2024 से 01 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

पात्र अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन की आवश्यकता नहीं

वनरक्षक के 1484 पदों में भर्ती हेतु पिछले वर्ष भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन प्रक्रिया के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूचि जारी की गई थी। यदि आपने पिछले वर्ष आवेदन किया हो और पात्र सूचि में नाम है तो ऐसे अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। पात्र एवं अपात्र सूचि देखने की लिंक नीचे दी गई है। यदि अपने आवेदन किया है तो कृपया पात्र , अपात्र सूचि का अवश्य अवलोकन करें।

छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती 2024 पोस्ट 1484 विवरण

विभाग का नाम               कार्यालय प्रधान मुख्य                                                           वनसंरक्षक छत्तीसगढ़

पद का नाम                             वनरक्षक / फारेस्ट गार्ड

पद की संख्या                                     1484

आवेदन प्रक्रिया                                ऑनलाइन

नौकरी श्रेणी                                  सरकारी नौकरी

नौकरी का स्थान                               छत्तीसगढ़

आवेदक                                        छत्तीसगढ़ राज्य

संसोधित नोटिफिकेशन संशोधित विज्ञापन यहाँ देखें 👇 https://forest.cg.gov.in/cms/media/1b63da4a-7a0c-4638-a8b2-fb332a50cc9c_ForestGaurd2023_New.pdf

भर्ती विज्ञापन विवरण भर्ती विज्ञापन यहाँ देखें 👇

https://forest.cg.gov.in/cms/media/655b8589-27bd-4a01-97ca-75b4ec1653c9_recruitment_FG_4987.pdf

पूर्व आवेदन अनुसार पात्र , अपात्र सूचि –                             पात्र अपात्र सूचि हेतु यहाँ ओपन करें।👇 https://forest.cg.gov.in/ForestGaurd_2023/DavaApatti2023.aspx

आवेदन की तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 12 जून 2024 से

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 01 जुलाई 2024 तक

आयु सीमा – न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 40 नियमानुसार छूट की पात्रता रहेगी।

वेतनमान – मूलवेतन – 19500 रु. एवं नियमानुसार दिए जाने वाले भत्ते।

वनमंडल अनुसार रिक्त पद

रायपुर वृत्त – 199

बिलासपुर वृत्त – 355

दुर्ग वृत्त – 192

सरगुजा वृत्त – 295

जगदलपुर वृत्त – 235

कांकेर वृत्त – 208

कुलपद – 1484

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img