रायगढ़ हादसे में घायल सभी BSF जवान खतरे से बाहर : जिला प्रशासन

Must Read

रायगढ़। धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार जवानों को चोट आई है। बस में कुल 32 जवान सवार थे। जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के लिए रेफर किया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छुहीपहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठे 17 जवान चोटिल हुए हैं। जिनमें से 04 जवानों को अलग-अलग 04 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं शेष 13 जवान जिन्हें मामूली खरोंच एवं चोट आई है, उनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img