spot_imgspot_imgspot_img

Narayanpur : अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने किया प्रतिभा सम्मान

Date:

अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने किया प्रतिभा सम्मान –

नारायणपुर :- छ.ग.पीएससी द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा -2023 में अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, वित्त विभाग में चयनित होने पर कुमुदनी देहारी को अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला नारायणपुर ने 03 दिसंबर, मंगलवार को उनके गृहनिवास में भेंट – मुलाकात किया एवं सफलता पर बधाई दी गई।
ध्यातव्य है कि छ.ग.लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए विज्ञापित पदों की संख्या 242 थी। उच्च स्तरीय परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम,धैर्य, निरंतरता एवं लगन की आवश्यकता होती है।
चयनित अधिकारी ने संघ के साथ वार्तालाप में जानकारी दी कि वे सेवानिवृत्त शिक्षक गजेन्द्र देहारी की बेटी हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर छोटेडोंगर,6 वीं से 11वीं सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर एवं 12 वीं की पढ़ाई शा.बालक उमावि नारायणपुर से पूर्ण कर इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर से इंजीनियरिंग स्नातक हैं। वर्तमान में वे राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। मेधावी छात्रा के रूप में 10 वीं में 82% से अधिक अंक अर्जित करने पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजनांतर्गत 10,000/- रू. की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है।


संघ के जिलाध्यक्ष अशोक उसेंडी ने चयनित अधिकारी एवं उनकी माता को मिठाई खिलाकर सफल होने की बधाई दी।बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर उत्साहवर्धन किया एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बधाई देने महासचिव भागेश्वर पात्र, सचिव हरेश ठाकुर, संयुक्त सचिव कोत्ता गार्डी, डॉ.दीपेश रावटे, कार्यकारिणी सदस्य चुम्मन सुधाकर, धनेश्वरी नाग, तुलाराम नेताम,लोकेश मरकाम, सुखराम वड्डे,अभिमन्यु पात्र, माधव पात्र एवं शुभचिंतक उपस्थित हुये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की प्राइवेट और रेगुलर परीक्षा समय सारणी जारी!

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की प्राइवेट और रेगुलर परीक्षा...

रायपुर में 8 फरवरी को सुनील ग्रोवर का धमाकेदार कॉमेडी शो

सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े फैमिली कॉमेडी शो में...

CG NEWS: ग्राम पंचायत चुनाव का बहिष्कार: क्या छुपा है इसके पीछे का कारण?

क्या बलौदाबाजार में चुनाव बहिष्कार का गहरा राजनीतिक संदेश...

जंगल के राजा का दुर्भाग्य: रायगढ़ में भालू की हार्ट अटैक से मौत

रायगढ़ के खेत में भालू की मौत: पोस्टमार्टम में...