आज चैत्र नवरात्री का पहला दिन.. माँ दुर्गा की आराधना में डूबे प्रदेशवासी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Must Read

आज यानी कि 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज ही हिंदू नव वर्ष भी शुरू हो रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन शक्ति रूपा मां का मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।  मंदिरों में मां के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रायपुर समेत राज्य भर के माता के मंदिरो में श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

Today is the first day of Chaitra Navratri

नवरात्रि के पहले दिन माता पार्वती के अवतार शैलपुत्री की अराधना की जाती है। हिमालय पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता हैं। मां शैलपुत्री को समर्पित है नवरात्रि का पहला दिन, जानिए क्या है महत्व हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो जाती है। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ होने के साथ ही नया हिंदू वर्ष भी आरंभ होता है। चैत्र नवरात्रि पर लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना और मंत्रोचार किया जाता है। इस बार ये नवरात्रि पूरे नौ दिन (9 से 17 तारीख तक) की रहेगी। नौ दिनों तक देवी पूजा करने के लिए आज घटस्थापना की जाएगी। इसके लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img