Narayanpur : कृषक उन्नति योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के 7 हजार 164 किसानो के खाते में अंतरित किए 26 करोड़ 84 लाख 14 हजार रूपए की राशि

Must Read

कृषक उन्नति योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के 7 हजार 164 किसानो के खाते में अंतरित किए 26 करोड़ 84 लाख 14 हजार रूपए की राशि

नारायणपुर :- कृशक उन्नति योजना के तहत् मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो के खाते में 13320 करोड़ रूपए की राशि अंतरित किए। मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही नारायणपुर जिले केे 7 हजार 164 किसानो के खाते में 26 करोड़ 84 लाख 14 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में जमा हो गया। मुख्यालय में कृषक उन्नति योजना के तहत् आयोजित आदान सहायता राशि वितरण का लाइव प्रसारण जिला प्रशासन के सहयोग से मावली माता मेला स्थल में की गई थी।

कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, छत्तीसगढ़ राज्य किसानो का प्रदेश है, छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है। जिले के 7 हजार 164 किसानो के खाते में 26 करोड़ 84 लाख 14 हजार रूपए अंतरित हुआ है। संरक्षक ने किसानो की खुशहाली और उन्हे धान का अधिकतम मूल्य देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने ने किसानो को तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

कलेक्टर बिपिन मांझी के मार्गदर्शन में मावली माता मेला स्थल में जिला स्तरीय आयोजन के साथ ही राज्य स्तरीय समारोह का लाईव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नारायणपुर के किसान रामअधार को 02 लाख 30 हजार 717 रूपये, ब्रेहबेड़ा के किसान श्रीमती चमरी बाई को 01 लाख 10 हजार 776 रूपये, ग्राम बिंजली के किसान श्री शंभुराम को 01 लाख 58 हजार 457 रूपये, ग्राम पालकी के किसान श्रीमती सैनीबाई को 1 लाख 17 हजार 376 रूपये, ग्राम एड़का के किसान श्रीमती आमोबाई को 01 लाख 28 हजार 380 रूपये, ग्राम देवगांव के किसान श्री बुटलूराम को 02 लाख 9 हजार 809 रूपये, ग्राम कुकड़ाझोर के किसान दशरूराम को 01 लाख 44 हजार 886 रूपये, ग्राम गोटा जम्हरी के किसान घसनूराम को 01 लाख 52 हजार 222 रूपये, ग्राम आमासरा के किसान श्री सुकधर को 01 लाख 12 हजार 974 रूपये, टिमनार के किसान मनहेर को 01 लाख 32 हजार 48 रूपये, देवगांव के किसान महेशराम देवांगन को 96 हजार 468 रूपये, सिंगोड़ीतराई के किसान पुनाराम नेगी को 01 लाख 38 हजार 283 रूपये, तुरठा के किसान रजमन को 01 लाख 88 हजार 902 रूपये, भूरवाल के किसान पीलादास को 02 लाख 9 हजार 76 रूपये और ग्राम कुलानार के किसान हीरासिंह को 01 लाख 59 हजार 558 रूपये उनके खाते में अंतरित किया गया है। सभी किसानो ने कृषक उन्नती योजना प्रारंभ करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रताप मण्डावी, गौतम एस गोलछा, अभिशेक बेनर्जी, कलेक्टर बिपिन मांझी, सीईओ जिला पंचायत डॉ. आकांक्षा शिक्षा खलखो, उप संचालक कृशि बीएस बघेल, जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डडसेना, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी, सहायक संचालक कृशि लोकनाथ भोयर, सहायक संचालक उद्यानिकी तोशण चंद्राकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img