खोड़गांव में 09 कुंडली गायत्री महायज्ञ, विधि विधान से संपन्न किए गए विभिन्न संस्कार
नारायणपुर :- खोड़गांव में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 09 कुंडली महायज्ञ वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए। हरिद्वार से आए परमपूज्य महाप्राण पुरोहित गुरुजी द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ 09 कुण्डली महायज्ञ एवं 07 प्रकार के सनातन संस्कार जैसे गर्भ धारण संस्कार, पुष्वन संस्कार, मुण्डन संस्कार, दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवित संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, विवाह संस्कार, करवाया गया। गायत्री परिवार के संतूराम नूरेटी जिला प्रमुख ने कहा कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश से जन-जन को गायत्री महामंत्र एवं युग ऋषि के संदेश से जोड़ा जा रहा है।
गुरुजन द्वारा सनातन वैदिक संस्कृति, रीती रिवाज, और धार्मिक मान्यताओं और उनके विज्ञानिक कारण के बारे में वृहद वर्णन किया है। गायत्री मंत्र उच्चारण के महत्व को समझाया गया है। कार्यक्रम में 11 लोगों ने दीक्षा संस्कार ग्रहण किया और 05 जोड़ों का विवाह संस्कार,07 महिलाओं का पुंशवन संस्कार, 43 बच्चो का विद्यारंभ संस्कार,03 बच्चो का नामकरण संस्कार, 15 बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया है।
अंत में समस्त आगुंतको के लिए महा प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन समिति में लखन नूरेटी,सुरेश दुग्गा,अर्जुन कुमेटी, शांतु दुग्गा, राकेश कावड़े आदि थे।