Narayanpur : राष्ट्रीय अबाकस प्रतियोगिता के लिए अबूझमाड़ के छात्रों ने अपनी स्थान पक्की कर ली

Must Read

 

नारायणपुर :- राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 24 दिसंबर 2023 को बस्तर हाईस्कूल, जगदलपुर में सुबह 10 बजे से 12:00 बजे तक किया गया था । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 7233 बच्चों ने क्वालीफ़ायर राउंड की परीक्षा दी थी। जिससे 427 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इन 427 प्रतिभागियों ने अपनी उच्चतम क्षमता और ज्ञान का प्रदर्शन करके हुए इस अद्वितीय मुकाबले में उत्कृष्टता प्राप्त की। जिन्होंने अलग-अलग स्तरों के लिए 100 प्रश्नों को 15 मिनट की समय सीमा में हल करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में मुख्यतः नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के छात्रों ने राष्ट्रीय अबाकस प्रतियोगिता 2024 के लिए अपनी स्थान पक्की कर ली है। छात्रों के नाम निम्नानुसार हैं।

1. खिलेश कोर्राम (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ओरछा),2. राजू पोयाम (बालक आश्रम, तोके),3. सोनाधर सलाम (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ओरछा),4. आराधना कुमेटी (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय,ओरछा),5. रामदाई कोर्राम (कन्या माध्यमिक शाला, डूंगा),6. बनती वडडे (उच्च प्राथमिक शाला, कुरुषनार),7. बिसनाथ उसेंडी (उच्च प्राथमिक शाला, बखरुपारा),8. विजय सोढ़ी (उच्च प्राथमिक शाला, बखरुपारा),9. सुमित्रा नूरेटी (KGBV, सुलेंगा),10. रामलाल (उच्च प्राथमिक शाला, बखरुपारा),11. प्रेम सागर (उच्च प्राथमिक शाला, बिंजली),12. दीपा (SEGES बखरूपारा),13. सान्या (KGBV, सुलेंगा)

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img