लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका को किया आग के हवाले, शराब पीने से मना करना पड़ा भारी

Must Read

सिमडेगा: झारखंड में एक लिव इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका के शरीर में आग लगा दी। आग लगने से युवती बुरी तरह झुलस गई है। दरअसल, प्रेमिका ने अपने प्रेमी को शराब पीने से मना किया था। इस बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को जला कर मारने का प्रयास किया। मामला सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ टांगरटोली गांव का है। बताया गया कि गांव निवासी दीपक मिंज और उसकी प्रेमिका फुलबाई कुजूर गांव में लीव इन रिलेशन में रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गोवा में मजदूरी का काम करते थे और वहीं दोनों के बीच प्रेम हो गया था। दीपक की मां ने बताया कि शुक्रवार को दीपक शराब पी रहा था। इसी बीच फुलबाई ने दीपक को शराब पीने से मना किया तो दीपक आक्रोशित हो गया और घर में रखे किरोसीन तेल को फुलबाई के शरीर में डाल दिया और आग लगा दी। आसपास के लोगों की मदद से फुलबाई के शरीर में लगे आग को बुझाया गया और तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आग के कारण फुलबाई के शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। चिकित्सकों के अनुसार स्थिति गंभीर है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img