Kondagaon: विधायक नीलकंठ टेकाम ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को दी शुभकामनाएं … नवीन राशनकार्ड एवं समूहों को बैंक लिंकेज की राशि का किया वितरण …

Must Read

कोण्डागांव। केशकाल के सुरडोंगर में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकण्ठ टेकाम भी शामिल हुए। जहां श्री टेकाम द्वारा महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के आत्मसम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में महतारी वंदन योजना को मील का पत्थर बताते हुए। योजना से प्राप्त राशि के बेहतर उपयोग हेतु महिलाओं को प्रेरित किया। केशकाल विधानसभा की 60 हजार से अधिक महिलाओं को 1000 रुपये प्राप्ति पर शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विधायक द्वारा 29 ग्राम पंचायतों के 709 ग्रामीणों को राशनकार्ड का वितरण करने के साथ बिहान के 100 कैडर को प्रशस्ति पत्र, 103 महिला समूह को बैंक लिंकेज की राशि 3 करोड़ पचहत्तर लाख राशि का वितरण चार कलस्टरों को किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य नीरा ध्रुव, वीरेंद्र बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, पार्षद नवदीप सोनी, आकाश मेहता, एसडीएम अंकित चौहान, जनपद पंचायत सीईओ रामेश्वर महापात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

शिवसेना छत्तीसगढ़ उद्धव बाला साहेब ठाकरे बेमेतरा जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ ‌

शिवसेना छत्तीसगढ़ उद्धव बाला साहेब ठाकरे बेमेतरा जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ ‌ रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिला परशुराम...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img