Kondagaon : कवासी लखमा ने माकड़ी ब्लॉक के कई गांव में पहुंच किया धुंआधार चुनावी प्रचार

Must Read

कोण्डागांव। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कवासी लखमा कोण्डागांव विधानसभा के माकड़ी ब्लॉक के छतोड़ी, छिनारी, बड़े सोंहगा, घोड़सोडा, अनतपुर, हीरावंडी, माकड़ी, हाड़ीगांव, बुडरा, काटागांव, बालोंड, केरावाही पहुंच नुक्कड़ सभा कर ग्रामीणों से मुलाकात करते वोट अपील किया। लखमा दादी के साथ मौजूद पूर्व मंत्री मोहन मरकाम एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कवासी लखमा कोंटा विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार से विधायक बनते आ रहे हैं, उसके पूर्व 5-5 साल पंच एवं सरपंच कार्यकाल क़े भी अनुभवी है, अपने जीवन काल में उप नेता प्रतिपक्ष के साथ साथ केबिनेट मंत्री भी रह चुके है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा किसी भी पार्टी के कोई भी नेता नहीं है, जो इतने समय तक लगातार जीतते आये हों। कवासी लखमा को बस्तर वासी प्रेम से दादी कहते हैँ और दादी भी जनता क़े प्रेम को हँसते हँसते अभिवादन स्वीकार करते हैँ विधानसभा में पक्ष में हों या विपक्ष में हमेशा आवाज उठाते हैँ और दादी के उठाये आवाज को दादी के बातों को सभी नेता तवज्जो देते हुए काम करते है, इन्ही सभी बातों को देखकर कांग्रेस हाईकमान ने दादी को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है, दादी किसी पहचान क़े मोहताज नहीं है। आप सभी का प्रेम मिले दादी बस्तर सांसद बनकर आएं और देश में कांग्रेस समर्थित सरकार बनते ही युवा महिला किसानों के हितों में किये वादों को पूरा करेगी कांग्रेस जो कहती है वो करती है। युवाओं को नौकरी गरीब महिलाओ को 1 लाख रुपए सालाना किसानों के धान समर्थन मूल्य में वृद्धि कश्मीर से कन्याकुमारी तक के किसानों का कर्जा माफ करेगी। कांग्रेस पार्टी जब ज़ब सत्ता में रही हो देश के लिए नए नए कानून बनाकर देश क़े नागरिकों को संबल सशक्त बनाने का प्रयास किया वन अधिकार क़ानून आरटीआई मध्यन्ह भोजन का अधिकार शिक्षा का अधिकार कम्युटर क्रांति लाने का काम सहित हितकारी योजनाएं लाने का काम किया है, आगे भी करेंगे भाजपा जुमलेबाजों कि टोली है दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वालों में भाजपा नेताओं का नाम है, यकीन नहीं हो तो गूगल से भी पूछ सकते है। कांग्रेस पार्टी जो कहा सो किया क़े तर्ज पर काम करने वाली पार्टी है सभी वर्गो क़े समुचित विकास के लिए सभी को एक साथ लेकर चलती है। कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी कोंटा विधायक कवासी लखमा के साथ पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव द्वय बिरस साहू, सकुर खान, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर मंडावी, जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल, श्रीमती रमिला ब्रम्हा मरकाम, बुधराम सागर, लखु पोयाम, सोमनाथ कोर्राम, गौतम साहू, गजेंद्र राठौर, मनीराम मरकाम, हेमलाल वट्टी सहित क्षेत्रवासी एवं सरपंच जनपद सदस्य सहित कांग्रेसजन भारी संख्या में मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img