बीच चौक पर बच्चे को दिया जन्म, सड़क पर तड़पती महिला के लिए ‘भगवान’ बने स्थानीय लोग, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

Must Read

अंबिकापुर: पता नहीं किस रूप में नारायण मिल जाए इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ। जब वो बीच सड़क पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला सोनाग्राफी कराकर अस्पताल से घर जाने के लिए खरसिया चौक के पास बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान महिला को प्रसव हो गया।

महिला ने चौक पर ही बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एंबुलेंस को बुलाया। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। अब दोनों की स्थिति समान्य बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अंबिकापुर का है। बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार को पति के साथ सोनोग्राफी करवाने अंबिकापुर के एक निजी नर्सिंग होम में आई थी।

सोनोग्राफी के बाद उसे बताया गया कि डिलीवरी का अभी समय नहीं हुआ है। जिसके बाद महिला अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी खरसिया चौक के पास प्रसव हो गया। पति कुछ कर पाता इससे पहले ही गर्भवती महिला ने फल दुकान के सामने सडक़ पर बच्ची को जन्म दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

शिवसेना छत्तीसगढ़ उद्धव बाला साहेब ठाकरे बेमेतरा जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ ‌

शिवसेना छत्तीसगढ़ उद्धव बाला साहेब ठाकरे बेमेतरा जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ ‌ रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिला परशुराम...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img