साथ में शराब पीने के बाद युवक की गला घोंटकर और पत्थर पटककर हत्या, चार संदेही हिरासत में

Must Read

Bhilai crime News : रविवार की रात को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि वे और हत्या का शिकार हुआ युवक साथ में शराब पीने के लिए मनीष ट्रेवल्स पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में गए थे। रात में सभी ने एक साथ मिलकर शराब पी और उसके बाद उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपितों ने उसकी गला घोंटकर और सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पोटिया निवासी तोप सिंह (32) के रूप में की गई है। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने मैदान में उसकी लाश देखी और पुलिस को जानकारी दी। पद्मनाभपुर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए उसे चीरघर भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि चारों संदेही और तोप सिंह रविवार की रात को शराब पीने के लिए घटना स्थल पर गए थे। वहां पर शराब पीने के बाद तोप सिंह और चारों संदेहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आक्रोशित होकर चारों संदेहियों ने गला घोंटकर और पास पड़े पत्थर उसके सिर पर पटककर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद चारों संदेही मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल चारों संदेही हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक तोप सिंह मजदूरी का काम करता था और चारों संदेही उसके साथ ही काम करने वाले हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस

भाजपा युवा नेता एवं समाजजेवी वैभव यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जन्मदिवस.. रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़ बेमेतरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img