चुनाव हारीं तो क्या हुआ? घर जाकर गाली गलौज तो कर ही सकते हैं! कांग्रेस प्रत्याशी का घर में घुसकर हंगामा
दुर्ग: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद वार्ड 35 की कांग्रेस प्रत्याशी कन्या ढीमर ने भाजपा कार्यकर्ता के घर जाकर जमकर हंगामा किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कन्या ढीमर ने गाली-गलौज और मारपीट की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने भी भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए दुर्ग कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि वार्ड 35 में भाजपा प्रत्याशी कमल देवांगन ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह अपने परिवार के साथ घर पर थे, तभी कांग्रेस प्रत्याशी कन्या ढीमर वहां पहुंचीं और भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगीं। आरोप है कि उन्होंने पत्थर उठाकर मारने की कोशिश भी की।
सरपंच प्रत्याशी के पति पर अवैध शराब बांटने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बौखला गई हैं और इसी गुस्से में उन्होंने उनके परिवार के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया। उन्होंने इसकी शिकायत दुर्ग कोतवाली में दर्ज कराने की बात कही है। दूसरी ओर, कन्या ढीमर ने भी प्रदीप सिंह पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।