spot_imgspot_imgspot_img

Raipur Suitcase Murder: हत्या के बाद दिल्ली भागे थे आरोपी, दंपती दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जल्द लाए जाएंगे रायपुर

Date:

Raipur Suitcase Murder: हत्या के बाद दिल्ली भागे थे आरोपी, दंपती दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जल्द लाए जाएंगे रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर में हुए सूटकेस मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में फरार दंपती को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा के रूप में हुई है। दोनों घटना के बाद फ्लाइट से दिल्ली भाग गए थे, जहां उन्हें दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों की मदद से पकड़ा गया।

एसएसपी ने किया खुलासा

रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के बाद आरोपी दंपती ने राजधानी से फरार होने के लिए हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया। पुलिस को जैसे ही लोकेशन की जानकारी मिली, रायपुर पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई और वहां से आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

जल्द लाया जाएगा रायपुर, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

अब दोनों आरोपियों को जल्द रायपुर लाया जाएगा, जहां उनसे पूछताछ कर हत्या की साजिश, कारण और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों और साक्ष्यों की जांच में भी जुटी हुई है।

मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में

पुलिस ने सूटकेस में मिले शव की पहचान किशोर पैकरा के रूप में की है। शव को पहले सूटकेस में बंद किया गया, फिर सीमेंट डालकर एक नए टिन बॉक्स में पैक कर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंका गया था। शव से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मामला उजागर किया था।

रायपुर में खौफनाक मर्डर! युवक का शव सूटकेस में भरकर सीमेंट से ढका, फिर टिन बॉक्स में बंद कर सुनसान जगह पर फेंका गया

गुत्थी सुलझाने की दिशा में अहम कड़ी

आरोपी दंपती की गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। पुलिस इस केस में जल्द ही और खुलासे कर सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related