प्रयागराज संगम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्रियों का स्नान
प्रयागराज। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री, भाजपा विधायक, सांसद और कांग्रेस के छह विधायक महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज पहुंचे।
मंत्रिमंडल ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
पूरे मंत्रिमंडल और विधायकों ने क्रूज के माध्यम से संगम तक पहुंचकर पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल और विधानसभा अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के विधायक भी संगम में पुण्य लाभ अर्जित करने पहुंचे हैं। मां गंगा से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।”
राजिम में कुंभ कल्प मेले की शुरुआत, 12 से 26 फरवरी तक होंगे धार्मिक आयोजन
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी की विशेष प्रार्थना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने प्रयागराज यात्रा को लेकर कहा, “हम इस पावन भूमि को वंदन करने जा रहे हैं। मां गंगा से सीएम साहब के उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करेंगे ताकि वे छत्तीसगढ़ की जनता से यूं ही जुड़े रहें।”
इस धार्मिक यात्रा से प्रदेश में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।