पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, देखें अपने शहर का नया रेट
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। 8 जुलाई 2025 को पेट्रोलियम कंपनियों ने नए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं, जिनमें कई शहरों में कीमतें घटी हैं तो कुछ में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।
गाजियाबाद में बड़ी गिरावट, यूपी-बिहार में मिला राहत का तोहफा
- गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 96 पैसे घटकर ₹94.44/लीटर हो गई है, वहीं डीजल ₹87.51/लीटर पर पहुंच गया है।
- पटना में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर ₹105.23/लीटर, और डीजल ₹91.49/लीटर पर बिक रहा है।
- गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर ₹94.85/लीटर और डीजल 9 पैसे बढ़कर ₹87.98/लीटर हुआ।
अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन के ताज़ा रेट (₹ प्रति लीटर):
राज्य | पेट्रोल | डीजल |
---|---|---|
दिल्ली | ₹94.77 | ₹87.67 |
मुंबई | ₹104.47 | ₹91.28 |
छत्तीसगढ़ | ₹100.57 | ₹93.33 |
गुजरात | ₹95.12 | ₹90.72 |
पश्चिम बंगाल | ₹105.71 | ₹92.02 |
कर्नाटक | ₹103.31 | ₹91.45 |
तेलंगाना | ₹107.07 | ₹96.22 |
कच्चे तेल में उछाल के बावजूद राहत
बावजूद इसके कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ₹69.13 और WTI ₹67.13 प्रति बैरल पर पहुंच गया है, भारत में कुछ राज्यों को फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली है।
हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक…. बताया जा रहा पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे साइबर हैकर्स का हाथ
वाहन मालिकों को मिली राहत, जनता ने ली चैन की सांस
ईंधन की कीमतों में गिरावट से वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतों में यह बदलाव अस्थायी हो सकता है और अगली अपडेट तक स्थिति फिर बदल सकती है।