इस ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा होता है पेट के कैंसर का खतरा, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Cancer Risk By Blood Group: कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो हर साल लाखों लोगों की जान ले रही है। हाल के वर्षों में युवाओं में भी कैंसर के मामलों में तेजी से इज़ाफा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके ब्लड ग्रुप से भी कैंसर होने का खतरा जुड़ा हो सकता है?
एक स्टडी के अनुसार, कुछ खास ब्लड ग्रुप के लोगों को पेट का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। आइए जानते हैं कौन से ब्लड ग्रुप के लोगों को है यह गंभीर खतरा।
ब्लड ग्रुप और बीमारियों का कनेक्शन
ब्लड ग्रुप सिर्फ रक्तदान या ट्रांसफ्यूजन के लिए ही जरूरी नहीं होता, बल्कि इससे यह भी पता चल सकता है कि आपको भविष्य में कौन-सी बीमारियों का अधिक खतरा हो सकता है।
BMC कैंसर रिपोर्ट का बड़ा खुलासा
साल 2019 में प्रकाशित BMC Cancer Journal की एक स्टडी में पाया गया कि ब्लड ग्रुप A और AB वाले लोगों में गैस्ट्रिक (पेट का) कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। इस अध्ययन में अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोगों की तुलना की गई, जिसमें A और AB ब्लड ग्रुप के लोगों में पेट के कैंसर का खतरा बाकी ब्लड ग्रुप्स की तुलना में ज़्यादा देखा गया।
क्यों होता है ये रिस्क?
शोधकर्ताओं के अनुसार, A और AB ब्लड ग्रुप के लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) और गैस्ट्रिक सेल्स की संरचना में कुछ ऐसे जैविक तत्व होते हैं, जो उन्हें कैंसर के लिए अधिक संवेदनशील बना सकते हैं।
शादी के कुछ साल बाद क्यों आने लगती है दूरियां? कपल्स जरूर पढ़ें ये बातें
क्या करें सावधानी?
अगर आपका ब्लड ग्रुप A या AB है, तो सतर्क रहने की जरूरत है। हेल्दी डाइट, रेगुलर हेल्थ चेकअप, स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी, और पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करना बेहद जरूरी है।
हर व्यक्ति को अपने ब्लड ग्रुप के आधार पर संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सही जानकारी और समय रहते सतर्कता से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।