Panna Tiger Reserve: दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी ‘वत्सला’ का 100 वर्ष की उम्र में निधन
पन्ना, मध्यप्रदेश। दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला ने मंगलवार को पन्ना टाइगर रिजर्व में अंतिम सांस ली। वत्सला पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। पार्क प्रबंधन द्वारा कुछ महीने पहले ही उसका 100वां जन्मदिन मनाया गया था।
वत्सला को टाइगर रिजर्व की सबसे अनुभवी और ममतामयी हथिनी के रूप में जाना जाता था। वर्षों तक वह अन्य हथिनियों के बच्चों की देखभाल करती रही, जिसके चलते उसे ‘दादी’ की उपाधि भी दी गई थी। पार्क प्रशासन और वन विभाग ने वत्सला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।