spot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 24 लाख के इनामी समेत 9 माओवादी आत्मसमर्पण, सरकार बोली – 31 मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद

Date:

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 24 लाख के इनामी समेत 9 माओवादी आत्मसमर्पण, सरकार बोली – 31 मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद

रायपुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल मोर्चे पर राज्य सरकार और सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को 24 लाख के इनामी समेत 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि एक अन्य माओवादी मुठभेड़ में ढेर हो गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि सरकार 31 मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलमुक्त बनाने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। बंदूकें झुक रही हैं और विकास की आवाज़ बुलंद हो रही है।”

 आंकड़ों में बदलाव का संकेत

  • 450 माओवादी न्यूट्रलाइज़ (दिसंबर 2023 से अब तक)
  • 1579 माओवादी गिरफ्तार
  • 1589 आत्मसमर्पण
    ये आंकड़े स्पष्ट रूप से संकेत देते हैं कि नक्सलवाद अब राज्य में अपने अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता का श्रेय सुरक्षाबलों की बहादुरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि शाह का कार्यकाल भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है – फिर चाहे वह अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो या आतंकवाद-नक्सलवाद पर कठोर प्रहार

बिलासपुर में NTPC हादसा: 1 मौत, 8 घायल, कंपनी ने दिए 10 लाख और नौकरी का वादा

 पुनर्वास और मुख्यधारा में लाने पर जोर

CM साय ने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए तेजी से पुनर्वास की प्रक्रिया लागू की जाएगी, ताकि वे जल्द ही समाज की मुख्यधारा में लौट सकें और एक सम्मानजनक जीवन जी सकें।

 बस्तर अब बदल रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा, “बस्तर अब अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ चुका है। विकास ही अब उसकी पहचान बनेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नवजात शिशु के सामने लगाते हैं परफ्यूम? ये गलती बन सकती है जानलेवा!

नवजात शिशु के सामने लगाते हैं परफ्यूम? ये गलती...

बिजली नहीं, अब सूरज से चार्ज होगा आपका फोन! सिर्फ ₹1,199 में ये डिवाइस खरीदें

 बिजली नहीं, अब सूरज से चार्ज होगा आपका फोन!...

बिलासपुर में NTPC हादसा: 1 मौत, 8 घायल, कंपनी ने दिए 10 लाख और नौकरी का वादा

 बिलासपुर में NTPC हादसा: 1 मौत, 8 घायल, कंपनी...