spot_imgspot_imgspot_img

Narayanpyr : श्री राम चरित्र मानस प्रश्नोतरी में लोगों का दिखा उत्साह

Date:

 

नारायणपुर :- सनातन संस्कृति ही अपनी प्राचीन धरोवर है, सनातन धर्म की गरिमामयी संस्कारों, पुरुषार्थों की दिव्य चेतना के प्रवाह को जोड़ना आज की नितांत आवश्यकता है। राष्ट्रिय एकता और अखंडता, आस्था सांस्कृतिक पुनुरोत्थान हेतु तथा सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण एवं दिग्दर्शन क्षमता हमारे सनातन ग्रंथो में कूट कूट कर भरी पड़ी है, राम चरित्र मानस में वर्णित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के चरित्र से परिचित होकर हम अपनी जीवन की हर समस्या का समाधान खोज सकते हैं। आज के कलयुग में अगर कोई व्यक्ति श्री राम नाम लेकर अपना सम्पूर्ण समर्पण सहित कार्य करे तो शत प्रतिशत रूप से कार्य सफल होगा इसकी महिमा अपरम्पार है।

आज नारायणपुर जिले में आयोजित इस प्रश्नोत्तरी में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें पांचवीं से 12वीं तक विद्यार्थी वर्ग और शेष समस्त लोग नागरिक वर्ग में शामिल किया गया। इस आयोजन में लोगों के उत्साह का अदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, उक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 65 वर्ष के श्री अमृतलाल देवांगन और ने भी भाग लिया वहीं कई गृहणियों ने अपने नन्हे नन्हे बच्चों को लेकर परीक्षा दिया और अर्पिता कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली बालिका ने भी भाग लिया।

प्रश्नोत्तरी में नागरिक वर्ग में 605 और 384 विद्यार्थी सहित कुल 989 सहभागी बने। जिस हेतु कुल चार परीक्षा केंद्र बनाया गया1, आदेश्वर अकादमी बंगलापारा,नारायणपुर 2, बालक आदर्श बुनियादी शिक्षा परिसर गरांजी 3, कन्या आदर्श बुनियादी शिक्षा परिसर गरांजी 4,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगांव।

श्री राम चरित्र मानस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम घर घर में राष्ट्र प्रेमी एवम धर्म रक्षा की भावना लिए यह प्रश्नोत्तरी संपन्न हुई। मानस प्रचार सेवा समिति नारायणपुर के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष देवेंद्र साहु, उपाधक्ष जग जीवन राम साहु, सचिव नारायन प्रसाद साहु, सह सचिव राम प्रसाद देवांगन, संरक्षक धनेश यादव, राजेंद्र प्रसाद देवांगन कमलापति मिश्रा, महेश पटेल, मनीष यादव एवम मानस प्रचार समिति के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में फर्जीवाड़ा? नियमों को दरकिनार कर दी गई नियुक्ति!

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में अयोग्यता का विवाद: रजिस्ट्रार...

शिवसेना,, रामनवमी शोभायात्रा 12 अप्रैल को राम मंदिर से प्रारंभ की जाएगी

शिवसेना,, रामनवमी शोभायात्रा 12 अप्रैल को राम मंदिर से...