spot_imgspot_imgspot_img

Narayanpur : उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नारायणपुर प्रवास ,भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंका नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बिगुल , सैकड़ों नगरवासियों ने भाजपा का थामा दामन।

Date:

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नारायणपुर प्रवास ,भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंका नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बिगुल , सैकड़ों नगरवासियों ने भाजपा का थामा दामन।

 

नारायणपुर :– उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नारायणपुर जिले में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोला और वर्तमान भाजपा सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

अरुण साव ने कहा, “कांग्रेस सरकार के समय छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और विकास कार्यों में रुकावट जैसी समस्याएं चरम पर थीं। प्रदेश की जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस ने न तो किसानों के हित में काम किया और न ही युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे पूरे किए।”उपमुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करते हुए हर वर्ग के कल्याण की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। चाहे वह किसानों के लिए किसान सम्मान निधि हो, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हों, या महिलाओं और बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएं—हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है।

उन्होंने विशेष रूप से ‘महतारी वंदन योजना’, ‘पीएम आवास योजना’, और ‘आयुष्मान भारत’ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने का जो संकल्प लिया था, वह तेजी से पूरा हो रहा है।आगे श्री साव ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। जनता हमारे साथ है, और आपके प्रयासों से हम हर चुनाव में विजयी होंगे।

“वही उन्होंने क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग गढ़बेंगाल से छोटेडोंगर तक सड़क निर्माण की घोषणा की और नगर के प्रतिष्ठित बंधवा तलाब के चल रहे सौंदर्यीकरण काम के लिए और रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।कांग्रेस की आलोचना करते हुए श्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जनता के साथ विश्वासघात किया। न तो वे वादों पर खरे उतरे और न ही प्रदेश के विकास के लिए कोई ठोस कदम उठाया। जनता ने उन्हें नकार दिया और अब भाजपा को अवसर दिया है। हमारी सरकार जनता की सेवा और विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।”

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, नारायण मरकाम, जयप्रकाश शर्मा, संजय नंदी, संदीप झा सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वही कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री व वनमंत्री के समक्ष नारायणपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के बढ़ते जनाधार और रीति नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related