spot_imgspot_imgspot_img

69 लाख महिलाओं को मिली 17वीं किस्त, इस बार 7 हजार महिलाओं का नाम हटाया गया!

Date:

69 लाख महिलाओं को मिली 17वीं किस्त, इस बार 7 हजार महिलाओं का नाम हटाया गया!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के क्रम में 17वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार 69.23 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹647.66 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। यह योजना राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एक महीने में घटीं 7 हजार लाभार्थी महिलाएं
पिछले महीने यानी जून 2025 में जहां 69,30,041 महिलाओं को सहायता राशि मिली थी, वहीं इस बार यह संख्या घटकर 69,23,167 रह गई है। यानी करीब 7 हजार महिलाओं को इस बार लिस्ट से बाहर किया गया है।

90 हजार से अधिक महिलाओं के नाम अब तक हटाए गए
योजना के शुरू होने से अब तक करीब 90,000 महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। इनमें से 48 हजार महिलाओं की मृत्यु की सूचना के आधार पर उन्हें लिस्ट से बाहर किया गया। जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, परियोजना अधिकारियों और परिवारजनों से मिलने के बाद पोर्टल पर अपडेट कर हटाया गया।

CG News: फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

नाम हटने के प्रमुख कारण:

  • डुप्लीकेट आवेदन (ऑनलाइन + ऑफलाइन)
  • 10 साल से पुराने आधार कार्ड
  • सरकारी सेवा में होने के बावजूद योजना का लाभ लेना
  • शिकायतों पर जांच के बाद राशि वसूली व होल्ड

योजना की शुरुआत:
महतारी वंदना योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से की थी। तब 70.12 लाख महिलाओं को पहली किस्त मिली थी। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, देखें अपने शहर का नया रेट

 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, देखें अपने शहर...