इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पीएम
- नेहरू के बाद अब सबसे बड़ा रिकॉर्ड मोदी के नाम, इंदिरा गांधी को भी पीछे छोड़ा
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। 25 जुलाई 2025 को वे देश के लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंदिरा गांधी के नाम था।
अब तक, मोदी जी ने 4,078 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे कर लिए हैं, जबकि इंदिरा गांधी ने कुल 4,077 दिन देश का नेतृत्व किया था। उनसे आगे केवल पं. जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने आज़ादी के बाद से लेकर 1964 में निधन तक 16 साल 286 दिन (6,130 दिन) प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश को दिशा दी थी।
मोदी हैं आज़ादी के बाद जन्मे पहले पीएम जिनका कार्यकाल सबसे लंबा
मोदी आज़ादी के बाद जन्मे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दो बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार चलाई है और अब तीसरी बार भी सत्ता में हैं। वह पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस के लंबे इतिहास के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ा है।
पूर्ण बहुमत वाली सरकार चलाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री
- नरेंद्र मोदी देश के पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लगातार तीन बार (2014, 2019, 2024) आम चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल किया।
- इससे पहले इंदिरा गांधी (1971) के बाद किसी भी नेता को दो बार लगातार ऐसा जनादेश नहीं मिला था।
- उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर भी 2001 से 2014 तक लंबा कार्यकाल निभाया।