छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर का खुलासा: प्रेमी निकला हत्यारा, महिला और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या, शव नदी किनारे दफनाए, रांची से गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए सनसनीखेज तीहरे हत्याकांड (Triple Murder) का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महिला और उसके दो बच्चों की हत्या के आरोपी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी महिला का प्रेमी था और चरित्र पर शक के चलते उसने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
कैसे हुआ खुलासा
- 23 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे की हालत में यह कह रहा है कि उसने एक महिला और दो बच्चों की हत्या कर शवों को उतियाल नदी किनारे दफना दिया है।
- सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद पहले दो बच्चों (06 और 14 वर्ष) के शव रेत से निकाले।
- थोड़ी दूरी पर जंगल में महिला का शव भी मिला, जिसकी पहचान सुभद्रा ठाकुर (36) के रूप में की गई।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
- जांच में पता चला कि सुभद्रा ठाकुर का गांव के ही प्रमोद गिद्धी से प्रेम संबंध था।
- ग्रामीणों ने बताया कि नशे में प्रमोद ने खुद हत्या की बात कबूल की थी, जिसके बाद वह फरार हो गया।
- पुलिस ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी। चूंकि प्रमोद पहले रांची में काम कर चुका था, एक टीम को वहां भेजा गया।
जहर खा चुका था आरोपी
- टेक्निकल सर्विलांस से जानकारी मिली कि प्रमोद रांची में है।
- गिरफ्तारी के बाद रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान उसने बताया कि उसने 8 घंटे पहले आत्महत्या के इरादे से जहर खा लिया था।
- तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर है।
हत्याओं की वजह
प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेम संबंध और चरित्र पर संदेह के कारण सुभद्रा की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को भी एक-एक कर मार डाला और शवों को नदी किनारे दफना दिया।
कोरबा: बेटी की संदिग्ध मौत पर परिजनों का आक्रोश, शव रखकर सड़क जाम, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
पुलिस टीम को मिला इनाम
- जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था।
- 5 अलग-अलग टीमों को बनाकर संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
- रांची भेजी गई टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके लिए पूरी टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दर्दनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया, जिससे सच्चाई सामने आ सकी और न्याय की ओर एक कदम बढ़ा।