Govt Hospital Bharti 2025: Staff Nurse से लेकर Cath Lab Technician तक वैकेंसी, 26490₹ सैलरी!
स्थान: कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोनी, बिलासपुर
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025, शाम 5:30 बजे तक
ईमेल: sshcimsbilaspur@gmail.com
फोन: 07752-299808, 299809
छत्तीसगढ़ शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत कोनी स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर में संविदा आधार पर विभिन्न तकनीकी पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
रिक्त पदों का विवरण एवं योग्यता
1. स्टाफ नर्स
- रिक्त पद: 43
- वेतन: ₹26,490 प्रति माह
- योग्यता:
- B.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing उत्तीर्ण
- छ.ग. राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन अनिवार्य
- आरक्षण विवरण:
- अनुसूचित जाति (अ.जा.): 07
- अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.): 06
- अन्य पिछड़ा वर्ग (अ.पि.व.): 19
- अनारक्षित: 11
2. ECG टेक्नीशियन
- रिक्त पद: 03
- वेतन: ₹26,490 प्रति माह
- योग्यता:
- 10+2 (बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री)
- शासकीय संस्थान से ECG / ICCU टेक्नीशियन कोर्स
- राज्य पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण
- आरक्षण:
- अ.जा.: 01
- अ.पि.व.: 01
- अनारक्षित: 01
3. डायलिसिस टेक्नीशियन
- रिक्त पद: 05
- वेतन: ₹26,490 प्रति माह
- योग्यता:
- डायलिसिस टेक्नोलॉजी में B.Sc या डिप्लोमा
- राज्य पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण
- आरक्षण:
- अ.ज.जा.: 01
- अ.जा.: 01
- अ.पि.व.: 01
- अनारक्षित: 02
4. कैथ लैब टेक्नीशियन
- रिक्त पद: 04
- वेतन: ₹26,490 प्रति माह
- योग्यता:
- 10+2 (बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री)
- ECG/ICCU या Cath Lab टेक्नीशियन कोर्स (शासकीय संस्थान से)
- राज्य पैरामेडिकल काउंसिल से पंजीकरण
- आरक्षण:
- अ.ज.जा.: 01
- अ.पि.व.: 01
- अनारक्षित: 02
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ: 18 अगस्त 2025
- अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025, शाम 5:30 बजे तक
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र अधूरे, अस्पष्ट या समय सीमा के पश्चात् स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां
- जाति, निवास प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
- संबंधित काउंसिल पंजीयन प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पहचान पत्र की प्रति
पता
कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
विवेकानंद आश्रम के सामने, कोनी, बिलासपुर – 495009
ईमेल: sshcimsbilaspur@gmail.com
नोट
- सभी नियुक्तियाँ संविदा आधार पर होंगी।
- चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और अन्य निर्देशों के लिए विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- भर्ती नियम छत्तीसगढ़ शासन के संविदा नियुक्ति नियम 2012 एवं अन्य अधिसूचनाओं के अनुसार लागू होंगे।