Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट
नई दिल्ली। अगर आप सावन के पवित्र महीने में सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में आज 12 जुलाई 2025, शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया है। यह लगातार तीसरा दिन है जब दोनों धातुएं महंगी हुई हैं।
आज 24 कैरेट गोल्ड में ₹710 प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट में ₹650 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। वहीं, चांदी की कीमतों में ₹4000 से ₹5000 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।
आज का गोल्ड रेट (12 जुलाई 2025)
कैरेट | रेट (प्रति 10 ग्राम) | बढ़ोतरी |
---|---|---|
24K | ₹99,860 | ₹710 |
22K | ₹91,550 | ₹650 |
18K | ₹74,910 | ₹550 |
तीन दिनों में कुल बढ़ोतरी
- 24 कैरेट: ₹1,530
- 22 कैरेट: ₹1,400
शहरवार सोने के भाव (City-wise Gold Price)
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ
22K – ₹91,550 | 24K – ₹99,860 - मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु
22K – ₹91,140 | 24K – ₹99,710 - पटना, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद
22K – ₹91,450 | 24K – ₹99,760 - चेन्नई
22K – ₹91,300 (लगभग) | 24K – ₹99,710
Silver Rate Today (प्रति किलो चांदी की कीमतें)
शहर | रेट (प्रति किलो) | बढ़ोतरी |
---|---|---|
दिल्ली, जयपुर, कोलकाता आदि | ₹1,15,000 | ₹4000 – ₹5000 |
चेन्नई, हैदराबाद, केरल | ₹1,25,000 | सबसे महंगी चांदी |
चांदी की कीमतें पिछले 6 दिनों से स्थिर थीं, लेकिन अब दो दिनों में ही ₹5000 तक की छलांग लगाई है।
बेटी को कब नहीं मिलती पिता की संपत्ति? जानिए वसीयत से जुड़ा कानूनी खेल
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
कैरेट | शुद्धता | हॉलमार्क |
---|---|---|
24K | 99.9% | 999 |
22K | 91.6% | 916 |
18K | 75.0% | 750 |
- 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जाते।
- 22 कैरेट सोने से आभूषण बनाए जाते हैं।
सोना खरीदें या करें इंतजार?
यदि आप निवेश के उद्देश्य से खरीदारी कर रहे हैं, तो मौजूदा तेजी को देखते हुए कुछ दिन इंतजार करना समझदारी हो सकता है। हालांकि, सावन महीने में धार्मिक दृष्टि से सोने-चांदी की खरीद को शुभ माना जाता है।