spot_imgspot_imgspot_img

बाढ़ का कहर! असम के तीन जिलों में गंभीर स्थिति, देशभर में 19 नदियां उफान पर

Date:

बाढ़ का कहर! असम के तीन जिलों में गंभीर स्थिति, देशभर में 19 नदियां उफान पर – केंद्रीय जल आयोग

नई दिल्ली|  असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) द्वारा जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, राज्य के तीन प्रमुख स्थानों – गोलाघाट, नुमालीगढ़ (जहां धनसिरी नदी बहती है) और शिवसागर (जहां दिखो नदी बहती है) – पर जलस्तर गंभीर बाढ़ स्तर तक पहुंच गया है।

CWC की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में कुल 19 जगहों पर नदियों का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर है। इसमें असम की 7 नदियों सहित उत्तर प्रदेश के 4, बिहार और ओडिशा के 2-2, और मध्य प्रदेश का 1 स्थान शामिल है।

उत्तर प्रदेश में घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज और अयोध्या में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है, जबकि गंगा नदी फर्रुखाबाद और बदायूं में चेतावनी स्तर पार कर चुकी है।

बिहार में बूढ़ी गंडक और कोसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। ओडिशा और मध्य प्रदेश में भी नदियों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

‘पानी दो’ की आड़ में रेप: घर की देहलीज पर दुष्कर्म! छत्तीसगढ़ के राजिम से दिल दहला देने वाला मामला

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर राज्यों – असम, मेघालय और मणिपुर – में भारी से अति भारी वर्षा की आशंका जताते हुए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम प्रणाली के प्रभाव से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related