धान खरीदी सीजन 2025-26 के लिए किसान आईडी अनिवार्य, 31 अक्टूबर तक करें पंजीयन – एग्रीस्टैक प्रोजेक्ट के तहत नई व्यवस्था
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब जो भी किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचना चाहते हैं, उन्हें एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसान आईडी बनाकर पंजीयन कराना जरूरी होगा।
इस बार धान खरीदी सीजन 2025-26 के लिए सरकार ने पंजीयन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की है। इसके बाद पंजीयन नहीं हो पाएगा और बिना पंजीयन के किसान धान नहीं बेच पाएंगे।
क्या करना होगा किसानों को?
- अपना पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराना होगा – यह ई-केवाईसी के साथ होगा यानी आधार लिंक जरूरी है।
- किसान की जमीन, फसल और बैंक जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाएगी।
- पहले से जो किसान “PM किसान योजना” या “MP किसान एप” में जुड़े हैं, उन्हें दोबारा पंजीयन की जरूरत नहीं होगी।
- पंजीयन CSC सेंटर, सहकारी समिति या ऑनलाइन किया जा सकता है।
इसका क्या फायदा होगा?
- किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
- एक ही किसान का दो बार पंजीयन नहीं हो पाएगा, जिससे गड़बड़ी रुकेगी।
- पारदर्शी (साफ-सुथरी) व्यवस्था होगी।
- समय पर भुगतान और सुविधा मिलेगी।
क्या आपने कभी सुना है इन अजीब बीमारियों के बारे में? जानिए शरीर को चौंका देने वाली 12 स्थितियां
कौन-कौन से विभाग जुड़े हैं?
- कृषि विभाग – किसान का पंजीयन करेगा।
- राजस्व विभाग – जमीन की जानकारी देगा (भुइंया पोर्टल से)।
- खाद्य विभाग – धान खरीदी पोर्टल से जुड़ा रहेगा।
जिला प्रशासन का निर्देश
जिले के सभी अधिकारियों को कहा गया है कि वे इस काम को तेजी और प्राथमिकता से पूरा करें, ताकि सभी किसान समय पर रजिस्टर होकर धान बेच सकें।