spot_imgspot_imgspot_img

डोंगरगढ़ में कांग्रेस के विजय जुलूस के दौरान हिंसा, भाजपा नेता का घर क्षतिग्रस्त

Date:

डोंगरगढ़ में कांग्रेस के विजय जुलूस के दौरान हिंसा, भाजपा नेता का घर क्षतिग्रस्त

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नगर पालिका चुनाव के नतीजों के बाद जश्न का माहौल हिंसा में तब्दील हो गया। वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस पार्षद राहुल यादव की जीत के बाद निकाले गए विजय जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई। यह हमला भाजपा के शहर महामंत्री संतोष राव के घर पर हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं और नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष थाने पहुंचे और कांग्रेस पार्षद व उनके समर्थकों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

कैसे भड़का विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। जैसे ही जुलूस भाजपा नेता संतोष राव के घर के पास पहुंचा, माहौल गर्मा गया और अचानक पथराव शुरू हो गया। इस दौरान घर की खिड़कियां और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे परिवार के लोग दहशत में घर के अंदर दुबक गए।

भाजपा नेता का आरोप – सुनियोजित हमला

भाजपा शहर महामंत्री संतोष राव ने इस घटना को कांग्रेस की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा,
“यह कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हमला था। पिछली बार भी राहुल यादव और उनके समर्थकों ने हमारे घर पर हमला किया था और इस बार फिर वही हुआ। लोकतंत्र में चुनाव जीतकर जश्न मनाना सभी का अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हिंसा की जाए।”

कांग्रेस पार्षद ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, कांग्रेस पार्षद राहुल यादव ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा,
“हम अपनी जीत का शांतिपूर्ण जश्न मना रहे थे, लेकिन जब हमारा डीजे गली से गुजरने लगा, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई, जिससे विवाद बढ़ गया।”

शक की आग में जलता पति बना हैवान, पत्नी की आंखें फोड़ी, प्राइवेट पार्ट पर किया हमला!

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरका में विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का किया गया शुभारंभ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरका में विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का...

मख्नपुर पंचायत में निर्विरोध उपसरपंच बने युवा दिनू जांगड़े,युवाओं में दिखा भारी उत्साह

मख्नपुर पंचायत में निर्विरोध उपसरपंच बने युवा दिनू जांगड़े,युवाओं...