spot_imgspot_imgspot_img

CISF भर्ती 2025: सीआईएसएफ में 70 हजार जवानों की भर्ती! युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Date:

CISF भर्ती 2025: सीआईएसएफ में 70 हजार जवानों की भर्ती! युवाओं के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली। देश में औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 70 हजार नए जवानों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल सीआईएसएफ में 1.62 लाख कर्मी तैनात हैं, जिसे बढ़ाकर 2029 तक 2.32 लाख करने का लक्ष्य तय किया गया है।

गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ की वर्तमान जनशक्ति को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। हर वर्ष औसतन 14 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी, जिसमें पहले साल 70 हजार पदों पर भर्ती की योजना है। यह भर्ती सेवा निवृत्तियों के बाद घट सकती है।

भारत में बढ़ते एयरपोर्ट, बंदरगाह, परमाणु संयंत्र, जल विद्युत परियोजनाएं और औद्योगिक हब को सुरक्षित रखने के लिए सीआईएसएफ की अहम भूमिका होगी। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों में इसकी तैनाती से सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

SBI Clerk भर्ती 2025: क्लर्क समेत 8283 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 6 से 26 अगस्त तक

नए रोजगार के अवसर: इस भर्ती प्रक्रिया से युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। वर्ष 2024 में 13,263 कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जबकि 2025 में 24,098 पदों पर भर्तियां होंगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related