spot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर! जानिए क्या हैं उनकी 10 बड़ी मांगें

Date:

छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर! जानिए क्या हैं उनकी 10 बड़ी मांगें

रायपुर |  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा कर दी है। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि अगर सरकार ने समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन व्यापक और तीव्र रूप लेगा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी ने कहा कि NHM कर्मचारियों को वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिलते रहे हैं। अब कर्मचारी “संघर्ष” के लिए तैयार हैं और अगर अनदेखी जारी रही, तो स्वास्थ्य सेवाओं पर असर की जिम्मेदारी शासन की होगी।

छत्तीसगढ़: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो दामाद ने ससुर को जलाया जिंदा, उम्रकैद की सजा

मुख्य 10 मांगें:

  1. संविलियन एवं स्थायीकरण
  2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  3. ग्रेड पे का निर्धारण
  4. पारदर्शी कार्य मूल्यांकन व्यवस्था
  5. लंबित 27% वेतन भुगतान
  6. नियमित भर्ती में आरक्षण
  7. अनुकंपा नियुक्ति सुविधा
  8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश सुविधा
  9. स्थानांतरण नीति
  10. 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

संघ ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने से बचने की हर संभव कोशिश करेंगे, लेकिन अगर शासन की ओर से इस बार भी मांगों की अनदेखी होती है, तो आंदोलन और कड़ा होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related