spot_imgspot_imgspot_img

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर डॉ. रमन सिंह ने किया नमन

Date:

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर डॉ. रमन सिंह ने किया नमन

रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर शिवाजी महाराज को हिंद स्वराज का संस्थापक, परम प्रतापी योद्धा और अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता का प्रतीक बताते हुए नमन किया।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का पराक्रम, नीति और स्वराज की अवधारणा सभी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रही है। उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली बनाया जा सकता है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “परम प्रतापी योद्धा, हिंद स्वराज के संस्थापक, अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता के प्रतीक, राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

डॉ. रमन सिंह के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोग उनके शौर्य, नीति और प्रशासनिक दक्षता को याद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related