CG Open School Exam 2025: हाईस्कूल और हायर सेकंडरी अगस्त-सितंबर परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें पूरी डिटेल
रायपुर |छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं) सर्टिफिकेट परीक्षा अगस्त-सितम्बर 2025 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 18 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 3 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा का समय
- परीक्षार्थी द्वारा स्थान ग्रहण: प्रातः 08:30 बजे तक
- उत्तरपुस्तिका वितरण: प्रातः 08:35 बजे तक
- प्रश्न पत्र वितरण (अध्ययन हेतु): प्रातः 08:40 बजे से
- उत्तर लेखन कार्य: प्रातः 08:45 बजे से 11:45 बजे तक
महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा का स्तर कक्षा X और XII के पाठ्यक्रम के अनुसार होगा।
- शासन द्वारा घोषित किसी भी अवकाश की स्थिति में परीक्षा निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी।
- आवश्यकतानुसार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल तिथि एवं समय में बदलाव कर सकता है।
- प्रायोगिक परीक्षाएं 3 सितम्बर 2025 तक संबंधित केंद्राध्यक्ष द्वारा आयोजित की जानी अनिवार्य हैं।
- परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी अपने परीक्षा केंद्र से प्राप्त करें।
हाईस्कूल (कक्षा X) परीक्षा कार्यक्रम
क्रम | तिथि | दिन | विषय | कोड |
---|---|---|---|---|
1 | 18/08/2025 | सोमवार | संस्कृत | 209 |
2 | 19/08/2025 | मंगलवार | गृह विज्ञान | 216 |
3 | 20/08/2025 | बुधवार | व्यवसाय अध्ययन | 215 |
4 | 21/08/2025 | गुरुवार | हिन्दी | 201 |
5 | 22/08/2025 | शुक्रवार | विज्ञान | 212 |
6 | 23/08/2025 | शनिवार | अर्थशास्त्र | 214 |
7 | 25/08/2025 | सोमवार | अंग्रेजी | 202 |
8 | 28/08/2025 | गुरुवार | सामाजिक विज्ञान | 213 |
9 | 29/08/2025 | शुक्रवार | गणित | 211 |
10 | 30/08/2025 | शनिवार | मराठी | 204 |
11 | 01/09/2025 | सोमवार | उर्दू | 206 |
हायर सेकंडरी (कक्षा XII) परीक्षा कार्यक्रम
क्रम | तिथि | दिन | विषय | कोड |
---|---|---|---|---|
1 | 18/08/2025 | सोमवार | हिन्दी | 301 |
2 | 19/08/2025 | मंगलवार | लेखांकन | 320 |
3 | 20/08/2025 | बुधवार | जीव विज्ञान | 314 |
4 | 21/08/2025 | गुरुवार | भूगोल | 316 |
5 | 22/08/2025 | शुक्रवार | वाणिज्य | 319 |
6 | 23/08/2025 | शनिवार | भौतिक | 312 |
7 | 25/08/2025 | सोमवार | रसायन | 313 |
8 | 28/08/2025 | गुरुवार | गणित | 311 |
9 | 29/08/2025 | शुक्रवार | इतिहास | 315 |
10 | 30/08/2025 | शनिवार | गृह विज्ञान | 321 |
11 | 01/09/2025 | सोमवार | अंग्रेजी | 302 |
12 | 02/09/2025 | मंगलवार | राजनीति | 317 |
13 | 03/09/2025 | बुधवार | अर्थशास्त्र | 318 |
छात्रों के लिए सुझाव
- परीक्षा तिथि और विषय को अच्छे से नोट करें।
- समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।
- प्रायोगिक परीक्षा के लिए अपने केंद्र से संपर्क कर जानकारी लें।
- अधिक जानकारी के लिए CGSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।