CG News: फरार ‘तोमर बंदुओं’ पर पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तारी वारंट जारी, जल्द हो सकती है संपत्ति कुर्क!
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। साथ ही, कोर्ट ने पुलिस जांच व पूछताछ में सहयोग करने का निर्देश भी दिया है।
पुलिस अब दोनों की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है और इनकी लोकेशन ट्रैकिंग के लिए तकनीकी जांच भी तेज कर दी गई है।
आरोप और केस
-
वीरेन्द्र व रोहित तोमर और उनके सहयोगियों पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और अवैध वसूली के 5 से अधिक केस दर्ज हैं।
-
रोहित तोमर पर मारपीट का अलग मामला भी चल रहा है।
संपत्ति कुर्क की तैयारी
-
भाठागांव स्थित 5000 वर्गफीट में बना ‘साई विला’, वीरेन्द्र की पत्नी के नाम पर है।
-
अभनपुर और भनपुरी समेत कई जगहों पर जमीनें इनके नाम से हैं।
-
बरामद ज्वेलरी और नकदी को आयकर विभाग को सौंपा गया है।
-
अगर आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी और मददगारों पर भी कार्रवाई होगी।
महिला समूह की सदस्य निकली शातिर जालसाज, कई महिलाओं के नाम से लोन लेकर फरार
तकनीकी जांच में मिले नए सुराग
-
पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और तकनीकी जांच से लोकेशन ट्रैकिंग की जा रही है।
-
इस केस में नए पीड़ित सामने आए हैं, जिन्होंने बताया कि उनसे ब्याज पर लोन देकर गिरवी रखी जमीनें नहीं लौटाई गईं, और उन्हें धमकी व गाली-गलौज का भी सामना करना पड़ा।