spot_imgspot_imgspot_img

BREAKING NEWS: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, अमित शाह से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला

Date:

BIG BREAKING: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, अमित शाह से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार शाम राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपा। इस्तीफे से पहले उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

इस्तीफे के पीछे का कारण

मणिपुर में बीते 21 महीनों से जारी हिंसा के कारण मुख्यमंत्री बीरेन सिंह पर भारी दबाव था। विपक्षी दल भी लगातार सरकार को घेर रहे थे। मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़क उठी थी, जिसके चलते राज्य में लगातार अस्थिरता बनी हुई थी।

दिल्ली में हुई बैठक और इस्तीफा

रविवार सुबह बीरेन सिंह ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस बैठक के कुछ घंटों बाद उन्होंने मणिपुर लौटकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के लिए कहा है।

मणिपुर हिंसा का प्रभाव

राज्य में मई 2023 से शुरू हुई हिंसा के कारण अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बीते साल इस हिंसा को लेकर मणिपुर की जनता से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि “यह पूरा साल बेहद कठिन रहा, मैंने राज्य के सभी लोगों को हुई पीड़ा के लिए क्षमा मांगता हूं।”

हिंसा के आंकड़े

  • मई 2023 से अक्टूबर 2023: 408 गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की गईं।
  • नवंबर 2023 से अप्रैल 2024: 345 घटनाएं हुईं।
  • मई 2024 से अब तक: 112 घटनाएं सामने आई हैं।
    हालांकि, पिछले महीने से राज्य में शांति बनी हुई है और कोई बड़ी हिंसा की घटना सामने नहीं आई है।

BREAKING NEWS: दिल्ली चुनाव 2025: AAP की करारी हार, अरविंद केजरीवाल ने कहा – “हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं”

आगे क्या होगा?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे आगे लाती है। साथ ही, क्या बीरेन सिंह की विदाई के बाद राज्य में शांति और स्थिरता लौटेगी या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरका में विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का किया गया शुभारंभ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरका में विश्व ग्लाकोमा सप्ताह का...

मख्नपुर पंचायत में निर्विरोध उपसरपंच बने युवा दिनू जांगड़े,युवाओं में दिखा भारी उत्साह

मख्नपुर पंचायत में निर्विरोध उपसरपंच बने युवा दिनू जांगड़े,युवाओं...