spot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ट्रैनिंग क्लास: भ्रष्टाचार से सख्ती और जनता से विनम्रता का संदेश

Date:

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ट्रैनिंग क्लास: भ्रष्टाचार से सख्ती और जनता से विनम्रता का संदेश

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित कमलेश्वरपुर में पार्टी के विशेष प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सांसदों और विधायकों को जनता के बीच भरोसा कायम रखने, शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करने तथा भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेने की नसीहत दी।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण से हुई। इसके बाद नड्डा ने कार्यकर्ताओं को सामाजिक जागरूकता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का एक संगठित आंदोलन है।

जेपी नड्डा ने सांसदों और विधायकों से संगठन के साथ तालमेल बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देना जरूरी है।

उन्होंने कहा, “प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और कार्यकर्ता प्रेरणा का प्रमुख माध्यम है।” नड्डा ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव, घर-घर तक ले जाने का आह्वान किया।

ICC को मिला नया मुखिया: संजोग गुप्ता बने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए CEO, भारत का दबदबा और मजबूत

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत सभी सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related