पद्म पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के कलाकार पंडित राम मंडावी का नाम शामिल
रायपुर, 01 फरवरी 2025 – भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस से पूर्व पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार पंडित राम मंडावी का नाम भी शामिल है। पंडित राम मंडावी गोंड मुड़िया जनजाति से ताल्लुक रखते हैं और बसतर की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कला और संस्कृति में विशेष योगदान
पंडित राम मंडावी बस्तर के नारायणपुर जिले के निवासी हैं और 68 वर्ष के हैं। वे बसतर की पारंपरिक कला और संस्कृति को न केवल सहेज रहे हैं, बल्कि उन्होंने इसे एक नई पहचान भी दिलाई है।
बजट में बड़ी राहत: अब कैंसर की दवाएं सस्ती, सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर
मंत्री यज्ञदत्त शर्मा ने दी बधाई
प्रदेश के मंत्री यज्ञदत्त शर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्ध वनाचल परंपरा के संरक्षक पंडित राम मंडावी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वास्तव में उन सभी लोगों का सम्मान है जो अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कार्य कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में इस घोषणा के बाद हर्ष का माहौल है और पंडित राम मंडावी को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।
(यह प्रेस विज्ञप्ति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई है।)