spot_imgspot_imgspot_img

शाला प्रवेश उत्सव में पहुंचे विधायक दीपेश साहू, बोले – शिक्षा से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

Date:

शाला प्रवेश उत्सव में पहुंचे विधायक दीपेश साहू, बोले – शिक्षा से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

बेमेतरा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सिंघौरी में शुक्रवार को शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।

विद्यालय के प्राचार्य रामगोपाल चंद्राकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 विधायक दीपेश साहू का प्रेरणादायक संबोधन

विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को रुचि और कौशल आधारित शिक्षा दी जा रही है, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा,

“लक्ष्य तय करके आगे बढ़ो, शिक्षा ही आगे बढ़ने का माध्यम है। गरीब पैदा होना अपराध नहीं, लेकिन गरीब मरना एक विफलता है।”

उन्होंने विद्यालय में बाउंड्री वॉल, किचन निर्माण, साइकिल स्टैंड और अन्य आवश्यक संसाधनों की जल्द उपलब्धता का आश्वासन दिया। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा का संदेश

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के अभिभावक शिक्षा के प्रति सजग हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रारंभ किए गए आंगनबाड़ी केंद्रों के महत्व को रेखांकित किया और “नालंदा परिसर” के शीघ्र भूमि पूजन की जानकारी साझा की।

LIVE सुसाइड: “मैं जीना नहीं चाहता यार…” कहकर युवक ने इंस्टा लाइव पर लगा ली फांसी

 कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष युगल किशोर देवांगन, हर्षवर्धन तिवारी, महेश साहू, समिति अध्यक्ष डी.टी. मानिकपुरी, पार्षद विकास तंबोली, गौरव साहू, नीतू कोठारी, निखिल साहू, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष दोहई लाल वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ट्रैनिंग क्लास: भ्रष्टाचार से सख्ती और जनता से विनम्रता का संदेश

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ट्रैनिंग क्लास: भ्रष्टाचार से सख्ती...