spot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ की बेटी सालू डहरिया अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी हुनर, मुख्यमंत्री साय ने दी आर्थिक सहायता

Date:

छत्तीसगढ़ की बेटी सालू डहरिया अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी हुनर, मुख्यमंत्री साय ने दी आर्थिक सहायता

जांजगीर-चांपा: पामगढ़ की होनहार सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सालू डहरिया अब अपने खेल का जलवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी। चीन के सियान शहर में 14 से 20 जुलाई 2025 तक आयोजित होने जा रही इंटरनेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में सालू भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लेंगी। आर्थिक तंगी के चलते उनकी भागीदारी संकट में थी, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मदद से उनके सपनों को नई उड़ान मिल गई।

मुख्यमंत्री ने दी 1.70 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री साय ने 1 लाख 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सालू के अंतरराष्ट्रीय दौरे का रास्ता साफ किया। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से सालू से संवाद कर उनका उत्साह भी बढ़ाया और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्य को सालू पर गर्व: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि सालू डहरिया की उपलब्धियां राज्य के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सालू जैसे युवा खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं, और सरकार उनके हर सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, सीएम विष्णु देव साय ने किया स्वागत

अब तक खेल चुकी हैं 12 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

सालू डहरिया अब तक 12 नेशनल गेम्स में हिस्सा ले चुकी हैं और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। उनके चयन से राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है।

छत्तीसगढ़ की यह बेटी अब चीन में देश और राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related