spot_imgspot_imgspot_img

International Yoga Day 2025: जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा सामूहिक योगाभ्यास, तैयारियां पूरी

Date:

International Yoga Day 2025: जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा सामूहिक योगाभ्यास, तैयारियां पूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राज्यभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “योग संगम – हरित योग” रखी गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिलेवार विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। राजधानी रायपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

अन्य जिलों में कार्यक्रमों में भाग लेने वाले मुख्य अतिथियों की सूची इस प्रकार है:

  • मुंगेली: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
  • कबीरधाम: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: मंत्री रामविचार नेताम
  • बेमेतरा: मंत्री दयालदास बघेल
  • नारायणपुर: मंत्री केदार कश्यप
  • कोरबा: मंत्री लखनलाल देवांगन
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़: मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • गरियाबंद: मंत्री टंकराम वर्मा
  • बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • दुर्ग: सांसद विजय बघेल
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद संतोष पांडेय
  • सरगुजा: सांसद चिंतामणि महाराज
  • महासमुंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
  • जांजगीर-चांपा: सांसद कमलेश जांगड़े
  • सुकमा: सांसद महेश कश्यप
  • कांकेर: सांसद भोजराज नाग
  • सक्ती: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

Raipur Breaking: चाय-नाश्ते की दुकान की आड़ में चला रहा था नशे का धंधा, युवक गिरफ्तार

  • बिलासपुर: विधायक अमर अग्रवाल
  • बीजापुर: विधायक आशाराम नेताम
  • धमतरी: विधायक अजय चंद्राकर
  • बस्तर: विधायक किरण सिंह देव
  • कोरिया: विधायक भैयालाल राजवाड़े
  • सूरजपुर: विधायक रेणुका सिंह
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: विधायक गुरु खुशवंत साहेब
  • दंतेवाड़ा: विधायक चैतराम अटामी
  • बालोद: विधायक ललित चंद्राकर
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची
  • कोंडागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम

इससे पहले राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्वाभ्यास के तहत भी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related