spot_imgspot_imgspot_img

बिलासपुर: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार..‘फेसबुक ID हैक’ का दावा,

Date:

बिलासपुर: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार..‘फेसबुक ID हैक’ का दावा

GOSSIPBHARAT.COM
कांग्रेस टिकट विवाद

Bilaspur: पूर्व कांग्रेस विधायक अरुण तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।

अरुण तिवारी, जिन्होंने हाल ही में बिलासपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था, चुनाव प्रचार के दौरान भी सुर्खियों में रहे थे। उस समय उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व मेयर रामशरण यादव के वॉयस रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक किया था। इस रिकॉर्डिंग में रामशरण यादव ने कांग्रेस के तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रभारी पर चार करोड़ रुपये लेकर टिकट बांटने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद रामशरण यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बहाल भी किया गया।

एक इंजेक्शन, पांच लाशें: कोरापुट हॉस्पिटल हत्याकांड या हादसा? सरकारी अस्पताल में एक साथ पांच मरीजों की मौत

पुलिस के अनुसार, अरुण तिवारी पिछले कई दिनों से फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता रणजीत यादव की शिकायत पर सिविल लाइन थाना ने मामले की जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस की टीम रतनपुर स्थित उनके फार्म हाउस पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई। गिरफ्तार किए जाने पर तिवारी ने दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है।

अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला अरुण तिवारी के विवादित राजनीतिक व्यवहार का एक और पहलू माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related