छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ा, महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भारी वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, हर तीन घंटे में एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो रही है।
रायपुर अपराध के मामलों में सबसे आगे
राजधानी रायपुर अपराध के मामलों में प्रदेश में शीर्ष पर है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में रायपुर में हत्या के 93, लूट के 80, अपहरण के 515, चोरी के 1,645, डकैती के 9 और बलात्कार के 268 मामले दर्ज किए गए। 2024 में 247 और 2025 में अब तक 21 बलात्कार के मामले सामने आ चुके हैं।
गृह मंत्री ने विधानसभा में रखे आंकड़े
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में बताया कि जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच राज्य में कुल 3,191 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि औसतन हर तीन घंटे में एक महिला इस जघन्य अपराध का शिकार हो रही है।
छत्तीसगढ़: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
महिलाओं की सुरक्षा बनी चिंता का विषय
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बन गया है। कानून व्यवस्था को सख्त करने की मांग तेज हो रही है, ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके और महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।