CBSE का नया नियम: 2026 से दसवीं की परीक्षा दो बार, जानें डिटेल्स
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025-26 सत्र से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का अतिरिक्त अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है।
परीक्षा प्रणाली में बदलाव
- दोनों परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी।
- छात्रों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प मिलेगा, लेकिन यह अनिवार्य नहीं होगा।
- प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार ही किया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र वही रहेगा, लेकिन परीक्षा शुल्क में वृद्धि की जा सकती है।
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा झटका! 2025 की जगह 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित
परीक्षाओं की संभावित तिथियां
- पहली परीक्षा: 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक।
- दूसरी परीक्षा: 5 मई से 20 मई 2026 के बीच हो सकती है।
CBSE ने इस नई परीक्षा प्रणाली को लागू करने से पहले जनता से सुझाव मांगे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 9 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।