CG पंचायत चुनाव: मंत्री के गढ़ में भाजपा की करारी हार, कांग्रेस की बड़ी जीत
मनेंद्रगढ़: जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में भाजपा को भारी पराजय का सामना करना पड़ा है, जिससे कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई है।
मनेंद्रगढ़-खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। क्षेत्र क्रमांक 9 से कांग्रेस की ममता सिंह और क्षेत्र क्रमांक 10 से प्रिया मसराम ने जीत हासिल की है।
इस चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा, क्योंकि क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह और क्षेत्र क्रमांक 10 से भाजपा समर्थित पूर्व जनपद अध्यक्ष सोनमति उर्रे को हार का सामना करना पड़ा।