छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस के लिए झटका, भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों में मारी बाजी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए 10 के 10 नगर निगमों में महापौर पद पर कब्जा कर लिया है। रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1,46,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
नगर निगम वार चुनाव परिणाम:
1. रायपुर नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: मीनल चौबे
- कांग्रेस प्रत्याशी: दीप्ति दुबे
- नतीजा: भाजपा ने 1,46,000 वोटों से जीत दर्ज की।
2. दुर्ग नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: अल्का बाघमार
- कांग्रेस प्रत्याशी: प्रेमलता साहू
- नतीजा: भाजपा 67,000 वोटों से विजयी।
3. कोरबा नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: संजू देवी
- कांग्रेस प्रत्याशी: उषा तिवारी
- नतीजा: भाजपा 52,000 वोटों से जीती।
4. अंबिकापुर नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: मंजूषा भगत
- कांग्रेस प्रत्याशी: अजय तिर्की
- नतीजा: भाजपा 11,063 वोटों से आगे।
5. बिलासपुर नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: पूजा विधानी
- कांग्रेस प्रत्याशी: प्रमोद नायक
- नतीजा: भाजपा ने 66,179 वोटों से जीत दर्ज की।
6. राजनांदगांव नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: मधुसूदन यादव
- कांग्रेस प्रत्याशी: निखिल द्विवेदी
- नतीजा: भाजपा ने 41,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।
7. रायगढ़ नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: जीववर्धन चौहान
- कांग्रेस प्रत्याशी: जानकी काटजू
- नतीजा: भाजपा ने 34,365 वोटों से जीत दर्ज की।
8. जगदलपुर नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: संजय पांडेय
- कांग्रेस प्रत्याशी: मककीत सिंह गैदू
- नतीजा: भाजपा 8,772 वोटों से विजयी।
9. चिरमिरी नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: रामनरेश राय
- कांग्रेस प्रत्याशी: विनय जायसवाल
- नतीजा: भाजपा 4,000 वोटों से जीती।
10. धमतरी नगर निगम
- भाजपा प्रत्याशी: जगदीश रामू रोहरा
- नतीजा: भाजपा ने 34,085 वोटों से जीत दर्ज की।
निकाय चुनाव में भाजपा का जलवा, पाटन में कांग्रेस की रणनीति फेल!
भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की यह शानदार जीत राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। कांग्रेस के लिए यह करारी हार साबित हुई, क्योंकि उसने किसी भी नगर निगम में जीत दर्ज नहीं की। अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि भाजपा की नई महापौर टीमें शहरों के विकास के लिए क्या कदम उठाती हैं।