खरोरा निकाय चुनाव: 10 वोट से BJP की धमाकेदार जीत, कांग्रेस को तगड़ा झटका
खरोरा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं, जिनमें खरोरा नगर पंचायत में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुनीता अनिल सोनी मात्र 10 वोटों से जीत गईं। कांग्रेस प्रत्याशी मोना बबलू भाटिया को 2,002 वोट मिले, जबकि भाजपा की सुनीता सोनी को 2,012 वोट हासिल हुए। इस मामूली अंतर से भाजपा ने खरोरा में जीत दर्ज की।
नगर पंचायत में भाजपा ने 8 पार्षद सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट ही जीत पाई। भाजपा ने एक निर्दलीय पार्षद को भी अपना समर्थन प्राप्त प्रत्याशी माना। गिनती के दौरान कांग्रेस की गलत गणना के चलते पहले जीत का भ्रम बना, लेकिन पुनर्गणना में भाजपा के पक्ष में नतीजे स्पष्ट हुए।
रायपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: कई वार्डों में बीजेपी की जीत, निर्दलीय भी दिखा रहे दम
जांजगीर-चाम्पा में भाजपा का दबदबा
जांजगीर-चाम्पा जिले के 6 नगरीय निकायों में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिलीं। इसके अलावा, 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की। जिले के कुल 11 नगरीय निकायों में भाजपा ने सर्वाधिक 6 सीटों पर कब्जा जमाया।
इस चुनाव में भाजपा ने जहां मजबूत प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस को सीमित सफलता मिली। निर्दलीय और बसपा प्रत्याशियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।